फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rape of teenager going to school in Basti, case filed

बस्ती में स्कूल जा रही किशोरी से बलात्कार, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Oct 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Updated Sat, 13 Oct 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenager going to school in Basti, case filed

जिले के नगर बाजार क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से स्कूल जाते समय रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी वाल्टरगंज क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
किशोरी के पिता ने शुक्रवार को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह नौ बजे के करीब उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक परिचित का रिश्तेदार मिल गया। वह उनकी बेटी को स्कूल छोड़ने की बात कहकर साथ ले गया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी तथा जाति सूचक गालियां दीं। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाल्टरगंज क्षेत्र के रहने वाले आल्हा पांडेय के खिलाफ पॉस्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को नगर थाना प्रभारी राम अशीष यादव ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed