फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rape in Hyderabad school Telangana Education Min has directed Hyderabad DEO to cancel recognition of school

Hyderabad: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, स्कूल की मान्यता रद्द करने का निर्देश

Fri, 21 Oct 2022 03:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Oct 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
rape in Hyderabad school Telangana Education Min has directed Hyderabad DEO to cancel recognition of school
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

हैदराबाद के एक स्कूल में चार साल की बच्ची के कथित बलात्कार के बाद तेलंगाना के शिक्षा मंत्री ने हैदराबाद डीईओ को स्कूल की मान्यता रद्द करने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि सरकार मामले को लेकर गंभीर है और ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


इससे पहले शहर के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में स्थित एक स्कूल में ड्राइवर ने साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीड़ित लड़की की मां ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत की कि उनकी बेटी पिछले पांच महीने से इस स्कूल में पढ़ रही है, उसने (बेटी) बताया कि उसके पैरों में दर्द हो रहा है। मां ने सोमवार को लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूल में काम करने वाला एक व्यक्ति उसे परिसर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी के लिए बच्ची के माता-पिता स्कूल पहुंचे। जैसे ही वे स्कूल परिसर में प्रवेश कर रही रहे थे, लड़की ने उस व्यक्ति को पहचान लिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति स्कूल के प्रिंसिपल का कार चालक है। पीड़िता के माता-पिता का मानना है कि इस घटना में प्रिंसिपल की लापरवाही दिखती है। उन्होंने मांग की थी कि आरोपी और प्रिंसिपल  के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed