फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rape case registered against Union Railway Minister Rajen Gohain

असम में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, मंत्री ने भी दर्ज कराई शिकायत

Sat, 11 Aug 2018 05:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
Rape case registered against Union Railway Minister Rajen Gohain
केन्द्रीय मंत्री गोहेन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज (फाइल फोटो)।

असम पुलिस ने नगांव जिले में 24 साल की एक महिला का कथित रूप से बलात्कार और उसे धमकाने के संबंध में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगांव की पुलिस उपााधीक्षक (मुख्यालय) सबिता दास ने बताया कि गोहेन के खिलाफ 2 अगस्त को नगांव थाने में महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हमने मामला दर्ज किया है, जांच शुरू हो चुकी है और हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे।’ 

विज्ञापन


जबकि गोहेन के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) संजीव गोस्वामी ने बताया कि मंत्री ने भी महिला और उसके परिवार के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि मंत्री के खिलाफ मामला वापस ले लिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि सबिता ने मामले के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया। नगांव थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला (संख्या 2592/18) पिछले सप्ताह दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘आईपीसी की धाराओं 417 (धोखाधड़ी), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम जांच कर रहे हैं और महिला का बयान दर्ज किया जा चुका है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला ने मेडिकल जांच से इनकार किया है। अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत के अनुसार, कथित घटना सात से आठ महीने पुरानी है। गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे और केन्द्रीय मंत्री उसके घर जाते थे।' 


उन्होंने कहा कि गोहेन ने महिला के घर पर कथित अपराध उस समय किया जब उसके पति और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। यह पूछे जाने पर कि क्या गोहेन की गिरफ्तारी हो सकती है, पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम अब जांच कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed