फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rape case registered against BJP leader and Union Railway Minister of State Rajen Gohain

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, 24 वर्षीय महिला ने लगाए कई गंभीर आरोप

Fri, 10 Aug 2018 08:13 PM IST
भाषा, गुवाहाटी
भाषा, गुवाहाटी Updated Fri, 10 Aug 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Rape case registered against BJP leader and Union Railway Minister of State Rajen Gohain
असम पुलिस ने नगांव जिले में 24 साल की एक महिला का कथित रूप से बलात्कार और उसे धमकाने के संबंध में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सबिता दास ने कहा कि नगांव थाने में शिकायत मिलने के बाद दो अगस्त को गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमने मामला दर्ज किया है। जांच शुरू हो चुकी है और हम कानून के अनुसार आगे बढेंगे।’’ हालांकि सबिता ने मामले के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार किया। नगांव थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला पिछले सप्ताह दर्ज किया गया जिसकी संख्या 2592...18 है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘भादंसं की धाराओं 417 (धोखाधड़ी), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम जांच कर रहे हैं और महिला का बयान दर्ज किया जा चुका है।’’ उन्होंने कहा कि महिला ने मेडिकल जांच से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, कथित घटना सात से आठ महीने पुरानी है। गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे और केन्द्रीय मंत्री उसके घर जाते थे।’’ 


उन्होंने कहा कि गोहेन ने महिला के घर पर कथित अपराध उस समय किया जब उसके पति और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या गोहेन की गिरफ्तारी हो सकती है, पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अब जांच कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed