फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ransom demanded in cryptocurrency after sending fake emails and leaking video

वीडियो लीक करने के फर्जी ई-मेल भेज क्रिप्टोकरेंसी में मांग रहे फिराैती

Sun, 03 May 2020 07:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 May 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Ransom demanded in cryptocurrency after sending fake emails and leaking video
cryptocurrency - फोटो : pexels.com

देश की संघीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने इंटरनेट यूजर्स को ऐसे ‘फर्जी’ ई-मेल को लेकर अलर्ट किया है, जिसमें यूजर के निजी वीडियो को रिकॉर्ड करने का दावा किया जाता है। फिर क्रिप्टोकरेंसी में फिरौती मांगी जाती है। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने नए दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि ऐसे ई-मेल से परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


अगर कोई सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का लॉगइन करते समय उन्हें कुछ गलत लगता है तो उन्हें अपना पासवर्ड अपडेट या बदल देना चाहिए। फर्जी ई-मेल से धोखाधड़ी करने वाले कई ई-मेल भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि उनका कंप्यूटर हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन


वेबकैम के जरिए उनका वीडियो बना लिया गया है और वे उनका पासवर्ड जानते हैं। धमकी दी जाती है कि अगर उसने 24 घंटे में फिरौती नहीं दी तो वह यूजर के वीडियो उसके रिश्तेदारों व अन्य लोगों को भेज देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed