{"_id":"5eae23ba3b3acc06e1173bef","slug":"ransom-demanded-in-cryptocurrency-after-sending-fake-emails-and-leaking-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो लीक करने के फर्जी ई-मेल भेज क्रिप्टोकरेंसी में मांग रहे फिराैती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो लीक करने के फर्जी ई-मेल भेज क्रिप्टोकरेंसी में मांग रहे फिराैती
Sun, 03 May 2020 07:22 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 May 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
cryptocurrency
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की संघीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने इंटरनेट यूजर्स को ऐसे ‘फर्जी’ ई-मेल को लेकर अलर्ट किया है, जिसमें यूजर के निजी वीडियो को रिकॉर्ड करने का दावा किया जाता है। फिर क्रिप्टोकरेंसी में फिरौती मांगी जाती है। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने नए दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि ऐसे ई-मेल से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
अगर कोई सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का लॉगइन करते समय उन्हें कुछ गलत लगता है तो उन्हें अपना पासवर्ड अपडेट या बदल देना चाहिए। फर्जी ई-मेल से धोखाधड़ी करने वाले कई ई-मेल भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि उनका कंप्यूटर हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन
वेबकैम के जरिए उनका वीडियो बना लिया गया है और वे उनका पासवर्ड जानते हैं। धमकी दी जाती है कि अगर उसने 24 घंटे में फिरौती नहीं दी तो वह यूजर के वीडियो उसके रिश्तेदारों व अन्य लोगों को भेज देगा।
विज्ञापन