{"_id":"59e9b4a24f1c1b60678b66be","slug":"ranjit-kumar-solicitor-general-resigns-on-personal-grounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने दिया इस्तीफा, 'निजी कारणों' को बताया वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने दिया इस्तीफा, 'निजी कारणों' को बताया वजह
टीम डिजिटल, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Oct 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार
सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार (20 अक्टूबर) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुमार से कुछ दिन पहले अटोर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने इस्तीफा दिया था। कुमार जो कि सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हैं उन्हें 2014 में सॉलिसिटर जनरल बनाया गया था उन्हें सीनियर वकील मोहन परासरन की जगह नियुक्त किया गया था। कुमार को संवैधानिक मामलों, कानून, सेवा मामलों और कराधान में एक्सपर्ट माना जाता है।
विज्ञापन
Solicitor General Ranjit Kumar has resigned, Additional Solicitor General Tushar Mehta to ANI pic.twitter.com/vvQjc0ZOQe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 20, 2017