{"_id":"5e4c43448ebc3ef2703ddf28","slug":"rania-free-primary-school-will-no-longer-use-lotus-flowers-on-students-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाताः जबरदस्त विरोध के बाद अब स्कूल नहीं करेगा छात्रों की ड्रेस पर कमल के फूल का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाताः जबरदस्त विरोध के बाद अब स्कूल नहीं करेगा छात्रों की ड्रेस पर कमल के फूल का इस्तेमाल
Wed, 19 Feb 2020 01:34 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिजाली दास
- फोटो : एएनआई
दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित रानिया अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की ड्रेस पर कमल फूल के लोगो के इस्तेमाल को लेकर जबरदस्त विरोध के बाद अब विद्यालय ने इसे हटाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर टीएमसी के कुछ नेताओं ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
जब इस मामले पर शिक्षक इंचार्ज बिजाली दास से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम पिछले 11-12 सालों से इस लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है। उन्होने आगे कहा कि अचानक कुछ लोगों ने आपत्तियां उठानी शुरू कर दी थी इसलिए हमने इसे बदलने के बारे में सोचा। हम जल्द ही 'सर्व शिक्षा मिशन' के लोगो का उपयोग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Bijali Das, Teacher Incharge: Suddenly some people have started raising objections so we thought of changing it. We will soon start using the logo of 'Sarva Shiksha Mission'. People who were protesting includes TMC Councillor but no parents have protested. https://t.co/b2Sb70qXDW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 18, 2020
दास ने आगे कहा कि विरोध प्रदर्शन में टीएमसी के लोग शामिल थे। लेकिन किसी भी छात्र के माता-पिता ने इसका विरोध नहीं किया। दूसरी ओर इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। तृणमूल की सरकार ने इसे भाजपा की चाल बताते हुए स्कूल संचालन समिति के साथ मिलकर अपना प्रचार-प्रसार करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर भाजपा ने तृणमूल के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।