फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Range of Brahmos missile is increase from 290 km to 500 km

भारतीय सेना की ताकत में इजाफा, 500 किमी तक की रेंज के साथ ब्रह्मोस मिसाइल तैयार

Mon, 08 Jul 2019 08:28 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Range of Brahmos missile is increase from 290 km to 500 km
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

बालाकोट जैसे हवाई हमले के बाद देश की सुरक्षा को और भी मजबूत करने की दिशा में सरकार ने ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दिया है। ब्रह्मोस एरोस्पेस के सीईओ सुधीर कुमार मिश्रा का कहना है कि 500 किलोमीटर तक की बढ़ी हुई रेंज के साथ स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल का उन्नत संस्करण तैयार है। अभी तक यह 290 किलोमीटर तक के लक्ष्य को ही भेद पाती थी। 

विज्ञापन


मिश्रा ने रविवार को दूरदर्शन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा कि इस मिसाइल की सीमा को बढ़ाना संभव है क्योंकि भारत अब मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अब ये स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मनों से लोहा लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "भारत ने दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के 'वर्टिकल डीप डाइव' संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है और अब हम पारंपरिक युद्ध की गतिशीलता बदल सकते हैं... 500 किलोमीटर तक की बढ़ी हुई रेंज के साथ स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल का उन्नत संस्करण तैयार है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल का भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 विमान से परीक्षण किए जाने के बाद लड़ाकू विमानों पर लंबी दूरी की मिसाइलों को एकीकृत करने वाला भारत दुनिया में एकमात्र देश है।

सेना, नौसेना और वायु सेना की पसंद

सरकारी प्रसारणकर्ता द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मोस सेना, नौसेना और वायु सेना की पसंद बन गया है और 90 डिग्री का संस्करण लक्ष्य को भेदने वाला एक महत्वपूर्ण विमान वाहक है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस एरोस्पेस द्वारा विकसित की गई तकनीकें इससे पहले भारत या रूस में मौजूद नहीं थीं।

ब्रह्मोस एरोस्पेस भारत और रूस सरकारों के स्वामित्व वाला एक संयुक्त उपक्रम है और इसकी मिसाइलों का निर्माण भारत में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed