फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   randeep surjewala slams Centre for exporting masks, ventilators 

सुरजेवाला का बड़ा आरोप, कहा- संकट की घड़ी में मोदी सरकार कर रही देश की जनता से खिलवाड़

Mon, 23 Mar 2020 08:39 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
randeep surjewala slams Centre for exporting masks, ventilators 
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोपों को देखते हुए देशभर में मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ने के साथ-साथ अब मास्क और वेंटिलेटर की भी बात होने लगी है और इसको लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार देश की जनता, डॉक्टर, नर्स और मेडिकल प्रोफेशनल की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

विज्ञापन


भारत में तेजी से फैल रही इस महामारी की वजह से मास्क और वेंटिलेटर की बातें की जाने लगी है। इसी क्रम में सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एन-95 मास्क, फेस मास्क, वेंटिलेटर व मेडिकल इक्यूपमेंट की कमी हो रखी है। मगर सरकार ने चार दिन पहले 19 मार्च को 10 गुना दाम पर इन्हें निर्यात करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला ने ये भी कहा कि 22 मार्च को पूरा देश प्रधानमंत्री का साथ दिया। पीएम मोदी के एक आह्वान पर रविवार को पूरे देश ने खूब तालियां और थालियां बजाई। मगर संकट की घड़ी में मोदी सरकार देश की जनता, कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टर, नर्स व हेल्थ प्रोफेशनल की सेहत से खिलवाड़ कर ही है। उन्होंने आगे कहा कि एम्स में भी पूरे एन-95 मास्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीएम मोदी को संज्ञान लेना चाहिए और संबंधित मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। बता दें कि सुरजेवाला के पास इसका प्रूफ भी है और उन्होंने  निर्यात की इजाजत वाले कुछ कागज भी मीडिया को दिखाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed