फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Randeep surjewala attack modi over naga peace talks ask does pm accepted separate flag constitution

नगालैंड के मुद्दे पर कांग्रेस का मोदी पर निशाना, पूछा- क्या पीएम ने अलग झंडा और संविधान स्वीकारा

Sun, 16 Aug 2020 09:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Aug 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Randeep surjewala attack modi over naga peace talks ask does pm accepted separate flag constitution
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नगालैंड के राज्यपाल और लंबे समय से चली आ रही नगा वार्ता के वार्ताकार आर एन रवि एनएससीएन (आई-एम) के बीच विवाद चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रवि ने शांति समझौते को लेकर अपना रुख सख्त कर दिया। इसपर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया है।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'पीएम मोदी द्वारा 2015 में किए नागा समझौते की चौंकाने वाली जानकारी उजागर। क्या पीएम 'साझा संप्रभुता' के लिए सहमत हैं? क्या पीएम ने 'ग्रेटर नागालिम' स्वीकार लिया? क्या पीएम ने अलग 'झंडा और संविधान' स्वीकार लिया? क्या पीएम ने राष्ट्र को 'गुमराह' किया?'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोदी सरकार के साथ 2015 में नागा फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पहली बार, एनएससीएन (आईएम) के प्रमुख टी मुइवा ने कहा कि नगा ध्वज और संविधान अपरक्राम्य (नॉन-नेगोशिएबल) हैं। इस रुख से शांति प्रक्रिया के पटरी से उतरने की संभावना है क्योंकि सरकार ने पहले एक अलग संविधान के विचार को खारिज करते हुए कहा था असम, अरुणाचल और मणिपुर को 'ग्रेटर नागालिम' में विभाजित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed