फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Randeep Singh Surjewala slams narendra modi government over fuel price hike 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भड़की कांग्रेस, सरकार पर दूसरे देशों में सस्ता तेल बेचने का लगाया आरोप

Fri, 31 Aug 2018 06:54 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Randeep Singh Surjewala slams narendra modi government over fuel price hike 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगा कर 11 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि, दूसरे देशों को सस्ती कीमत पर तेल बेचा जा रहा है, वहीं देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि मोदी सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अनाप-शनाप टैक्स लगाने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तेल पर बेतहाशा टैक्स थोप कर 11 लाख करोड़ रुपयों की कमाई की है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से आम आदमी, मध्यम श्रेणी, किसान, ट्रांसपोर्टर और लघु एवं मध्यम उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से भारतीयों का बजट गड़बड़ा गया है। देश की जनता मोदी सरकार की इस तेल की लूट को भूलने वाली नहीं है और आगामी लोकसभा चुनावों में इसका बदला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के नाम पर की जा रही लूट का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि खाद्य और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए वाहनों में डीजल ही इस्तेमाल होता है। 

'डीजल की कीमतों में वृद्धि से बढ़ सकती है महंगाई'

वहीं दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78 रुपये 52 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 70 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गई। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई। कोलकाता में 81 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और 73 रुपये 6 पैसे प्रति लीटर डीजल बिक रहा है। सुरजेवाला ने मुब्ई का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के टैक्स के चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 85 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर और डीजल 74 रुपये 54 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

उन्होंने कहा कि मई 2014 से लेकर पेट्रोल पर अभी तक एक्साइज ड्यूटी में 211.7 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। जो मई 2014 में 9.2 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब 19.48 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच चुकी है। जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी मई 2014 से अभी तक 443.06 प्रतिशत बढ़ चुकी है। मई 2014 में डीजल पर 3.46 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती थी, जो अब बढ़ कर 15.33 रुपए पहुंच चुकी है।

सुरजलेवाला ने एक आरटीआई का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार 15 देशों को 34 रुपए प्रति लीटर की कीमत से पेट्रोल बेच रही है, जबकि 29 देशों को 37 रुपए प्रति लीटर की कीमत से डीजल बेचा जा रहा है। इन देशों में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, मलेशिया और इजराइल शामिल हैं। इससे पता चलता है कि मोदी सरकार देश के लोगों के साथ कैसे धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जुलाई 2017 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी के तहत लाने की मांग की थी, लेकिन मोदी सरकार ने सुनने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed