फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ranchi delhi anand vihar special train will start from 28 june jharkhand bihar and up passenger big relief

खुशखबर: 28 जून से दोबारा चलने लगेंगी बंद पड़ीं ट्रेनें, झारखंड-बिहार और यूपी के लोगों को सहूलियत

Sun, 27 Jun 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 12:41 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। भारतीय रेलवे भी बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। 28 जून से रांची-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Ranchi delhi anand vihar special train will start from 28 june jharkhand bihar and up passenger big relief
ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे कोरोना संकट के बीच बंद की गई ट्रेनों को फिर से शुरू करने जा रहा है। इसी कड़ी में रांची से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 28 जून से शुरू होगी।  यह ट्रेन रांची से कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर होते हुए नई दिल्ली जाएगी। ट्रेनों का परिचालन होने से झारखंड के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को फायदा होगा। ट्रेनें बंद होने से रोजाना लाखों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन
पूर्व मध्य रेल के सीपीआर राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कोडरमा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते रांची और आनंद विहार टर्मिनस के बीच 02525/02526 रांची-आनंद विहार टर्मिनस-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 जून से अगले आदेश तक जारी रहेगा। यह ट्रेन रांची से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को खुलेगी। इसी तरह डाउन ट्रेन जिसका नंबर 02526 आनंद विहार टर्मिनस से रांची के लिए हर बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। 
विज्ञापन


यह है ट्रेन का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 02525 रांची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 28 जून से हर सोमवार एवं गुरुवार को 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 19.35 बजे आनंद विहार टर्मिलस पहुंचेगी। वहीं वापसी गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस-रांची स्पेशल 30 जून से आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 08.00 बजे खुलकर 04.45 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना कम होने के बाद पटरी पर लौटी ट्रेनें
कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के साथ ही ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। भारतीय रेलवे लगातार ट्रेनों की अवधि में विस्तार कर रहा है और रद्द की गई ट्रेनों को  शुरू किया है। उत्तर रेलवे ने पटना, बांद्रा हरिद्वार, इंदौर, भागलपुर सहित विभिन्न रूट्स पर 25 जून 2021 से निर्धारित समय तक के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed