फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramya suffering from blood cancer was made Commissioner of Police for one day in Telangana

तेलंगाना: ब्लड कैंसर से जूझ रही राम्या एक दिन के लिए बनी पुलिस कमिश्नर

Thu, 31 Oct 2019 01:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 31 Oct 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ramya suffering from blood cancer was made Commissioner of Police for one day in Telangana
Ramya - फोटो : ANI

ब्लड कैंसर से जूझ रही 17 वर्षीय राम्या के पुलिस अधिकारी बनने के सपने को तेलंगाना की राचाकोंडा पुलिस ने पूरा किया। राम्या को एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बनाया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को राम्या ने एक दिन के लिए पुलिस आयुक्त के रूप में राचकोंडा कमिश्नरी में काम किया। राम्या ने बताया कि वह आयुक्त की कुर्सी पर बैठी और अधिकारियों को आदेश दिए, जिसका सभी अधिकािरियों ने पालन भी किया। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त (सीपी) के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए राम्या ने कहा कि, वह कानून और व्यवस्था की समस्याओं को नियंत्रित करना चाहेंगी। साथ ही राचकोंडा कमिश्नरी की सीमाओं में अनुकूल पुलिस वातावरण बनाएगी, जिससे राचकोंडा कमिश्नरी का नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन


राम्या अभी इंटर के दूसरे साल में पीसीएम स्ट्रीम से पढ़ाई कर रही है। 'मेक अ विश' फाउंडेशन ने एक दिन के लिए पुलिस आयुक्त बनने की राम्या की इच्छा को पूरा करने के लिए सीपी राचकोंडा महेश भागवत से संपर्क किया था। राम्या रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से लड़ रही है, जिसका वर्तमान में निम्स पंजागुट्टा, हैदराबाद में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम्या ने कहा कि आज वह बहुत खुश है। भविष्य में वह पुलिस अधिकारी बन कर इलाके की व्यवस्था और ट्रैफिक नियम को बनाने के लिए खास ध्यान देगी। साथ ही उसने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में कमी लाने के लिए प्रयास करेगी।



जल्द स्वस्थ होने की कामना की
राचाकोंडा जिले के आईपीएस महेश भागवत और एडिशनल कमिश्नर सुधीर बाबू ने राम्या के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उसे एक छोटी सी आर्थिक सहायता प्रदान की।। इस मौके पर राम्या को उनकी मां ए पद्मा के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राचकोंडा पुलिस कमिश्नरी द्वारा इच्छा पूरी करने का यह दूसरा उदाहरण है। इससे पहले 2017 में, एहसान की एक दिन के लिए कमिश्नर बनने की इच्छा पूरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed