{"_id":"591293264f1c1b231f851d87","slug":"ramya-divyaspandana-become-new-social-media-head-of-cognress-replacing-deepender-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपेंद्र हुड्डा की जगह इस एक्ट्रेस को मिला कांग्रेस में बड़ा पद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दीपेंद्र हुड्डा की जगह इस एक्ट्रेस को मिला कांग्रेस में बड़ा पद
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 10 May 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
रम्या दिव्या स्पंदना
अभिनेत्री-राजनेता रम्या दिव्या स्पंदना को दीपेंद्र हुड्डा की जगह कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन का प्रभार दिया गया है। उम्मीद है कि उन्हें कांग्रेस की कुछ संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
रम्या को ये जिम्मेदारी तब दी गई है जब मंड्या की पूर्व लोकसभा सदस्य के कांग्रेस में नाखुश होने की अफवाह फैल रही थी। हालांकि रम्या इससे इनकार करती रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि चल रहे संगठनात्मक पुनर्स्थापना के तहत सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव हो रहा है और रम्या ने सोशल मीडिया अभियान प्रभारी के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रम्या ने 2003 में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। जबकि राजनीति में उन्होंने 2012 में कदम रखा था। वह 2012 में कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग से जुड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने 2013 में कर्नाटक की मंड्या सीट से लोकसभा चुनाव जीती थीं। उन्होंने 2014 में भी चुनाव लड़ा थी लेकिन वो चुनाव हार गई थीं।