फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ramsar site Four more wetlands of India got recognition

रामसर स्थल : भारत की चार और वेटलैंड को मिली मान्यता, पीएम मोदी बोले- देश का गौरव बढ़ा

Sat, 14 Aug 2021 10:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 Aug 2021 10:06 AM IST
सार

रामसर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त वेटलैंड्स में चार और स्थल पहचाने गए हैं। इन्हें भी रामसर सचिवालय की ओर से रामसर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।

विज्ञापन
Ramsar site Four more wetlands of India got recognition
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

रामसर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त आद्रभूमियों में चार और स्थल पहचाने गए हैं। इन्हें भी रामसर सचिवालय की ओर से रामसर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गौरव का विषय है।

विज्ञापन

पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि गुजरात के थोल, वधावन व हरियाणा के सुल्तानपुर और भिंडावास शामिल हैं।  इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर महत्व की वेटलैंड माना गया है। इसलिए इन्हें अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड्स की सूची में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


क्या है रामसर संधि
रामसर स्थल वे आद्रभूमियां हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय महत्व प्राप्त है। 1971 में ईरान के रामसर शहर में विश्व की आद्रभूमियों के स्थाई उपयोग व संरक्षण के लिए यूनेस्को के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह संधि 1975 से अस्तित्व में आई। इसे रामसर संधि भी कहा जाता है। इसकी सूची में विश्व की प्रमुख वेटलैंड्स को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होते हैं वेटलैंड
नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र को आर्द्रभूमि या वेटलैंड कहा जाता है। ये वो  क्षेत्र होते हैं जहां भरपूर नमी पाई जाती है। इसके कई लाभ हैं। यह पानी को प्रदूषण मुक्त बनाती है। यह वह क्षेत्र होते हैं, जहां वर्ष भर आंशिक रूप से या पूर्णतः पानी भरा रहता है। भारत में आर्द्रभूमि ठंडे और शुष्क इलाकों से लेकर मध्य भारत के कटिबंधीय मानसूनी इलाकों और दक्षिण के नमी वाले इलाकों तक फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed