{"_id":"5bb00a93867a5501346c3c04","slug":"ramnath-kovind-says-khule-mein-soch-mukt-will-be-the-best-gift-on-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खुले में शौच से मुक्ति’ गांधी जयंती पर सबसे बेहतरीन तोहफा होगा : कोविंद ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘खुले में शौच से मुक्ति’ गांधी जयंती पर सबसे बेहतरीन तोहफा होगा : कोविंद
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Sep 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
ramnath kovind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि ‘खुले में शौच से मुक्त भारत’ सबसे बेहतरीन तोहफा होगा, जो हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें दे सकते हैं। राष्ट्रपति ने शनिवार को शुरू हुए वैश्विक स्वच्छता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। सम्मेलन में 68 देशों के 160 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, इनमें 53 देशों के स्वच्छता मंत्री भी शामिल हैं।
इस दौरान केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अब सिर्फ सरकारी अभियान नहीं रहा। यह लोगों का अभियान बन चुका है। देश में हर कोई स्वच्छता मिशन में अपना योगदान दे रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से न सिर्फ राजनीतिक हस्तियां बल्कि समाज के हर वर्ग के लोग जुड़े हैं। खासतौर से आम लोग।
कार्यक्रम में शामिल हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री और वाटर एंड सेनिटेशन फॉर ऑल के चेयरमैन केविन रुड ने कहा कि जीवन में बाकी चीजें भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन स्वच्छता सबसे जरूरी है। गांधी जी अपने चश्मे से हमारी पीढ़ी को देख रहे है। हम सभी को अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व देना चाहिए।