फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramgiri Maharaj faces multiple FIRs over remarks against Islam Prophet

Maharashtra: भड़काऊ टिप्प्णी पर धार्मिक नेता के खिलाफ एक और मामला दर्ज, सरकार से गिरफ्तारी की मांग

Sun, 18 Aug 2024 08:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 18 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

इस्लामिक विद्वान समीउल्लाह खान ने बताया कि जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन में पैगंबर का अपमान करने और नफरत फैलाने पर धार्मिक नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने हिंदू संत की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Ramgiri Maharaj faces multiple FIRs over remarks against Islam Prophet
धार्मिक नेता के बयान से नासिक में तनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

नासिक के सिन्नर स्थित पंचाले गांव में भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में धार्मिक नेता के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही सरकार से गिरफ्तारी की मांग की गई है। महंत रामगिरि महाराज ने प्रवचन के दौरान कथित तौर पर विवादित बयान दिया था। आरोप है कि रामगिरि महाराज ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी। इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। इसी के विरोध में संभाजीनगर और अहमदनगर में सैकड़ों की भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामगिरि महाराज के खिलाफ मुंबई और नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे और ठाणे के अलावा, बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद, माहिम, पाइधोनी पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस्लामिक विद्वान समीउल्लाह खान ने बताया कि जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन में पैगंबर का अपमान करने और नफरत फैलाने पर धार्मिक नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने हिंदू संत की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पैगंबर मोहम्मद की गरिमा पर हमले पर चुप नहीं बैठेंगे। अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो राज्य और देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। मोदी सरकार को जवाब देना चाहिए कि भारत में ऐसे संवेदनशील अपराध क्यों बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे में मौलाना साजिद-उल-रहमान की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने,  दुश्मनी को बढ़ावा देने, शांति भंग करने और आपराधिक धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि मामले में रामगिरि महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के संदर्भ में उन्होंने वह टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, 'एकमात्र मकसद यह था कि हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। अब, जो कुछ भी हो सकता है, मैं उसका सामना करूंगा। अगर कोई मामला दर्ज किया गया है, तो मुझे जब भी नोटिस मिलेगा, मैं देखूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed