Rameshwaram Cafe Blast: दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी, सीएम सिद्धारमैया ने NIA का किया धन्यवाद
Rameshwaram Cafe Blast Case: राज्य गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि हमने जांच शुरू कर दी है। सारे इनपुट एनआईए के साथ शेयर कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Two prime suspects of The Rameswaram Cafe blast case were produced before NIA special court judge. They have been sent to police custody for 10 days. pic.twitter.com/F8kIL8LNbE
— ANI (@ANI) April 13, 2024
सीएम सिद्धारमैया ने किया जांच एजेंसी का धन्यवाद
रामेश्वरम कैफे विस्फोट के दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एनआईए का धन्यवाद किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं एनआईए और साथ में कर्नाटक पुलिस का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने आरोपियों को कोलकाता से पकड़कर बंगलूरू लेकर आए। अब जांच पूरी होने देते हैं।"
राज्य गृह मंत्री ने एनआईए की सराहना की
राज्य गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है। सारे इनपुट एनआईए के साथ शेयर कर दिए गए हैं। पुलिस ने भी अच्छे इनपुट दिए। आरोपी ने जो टोपी पहनी थी, उसे चेन्नई से खरीदा गया था। वे कोलकाता के गांव में रह रहे थे। हमें नहीं मालूम कि उनका मकसद वहां से बांग्लादेश भागने का था। ऐसा लग रहा था कि वे कहीं भागना चाह रहे थे। अब यह देखना है कि दूसरी तरफ से कोई उनकी मदद कर रहा था या नहीं।"
#WATCH | Tumakuru: On NIA arrested two accused in Bengaluru café blast case, Karnataka Home Minister Dr G Parameshwara says, "...We started investigating. All inputs were shared with NIA. Our police have shared very good inputs. In fact, the cap that he (the accused) was wearing… pic.twitter.com/pjmHVOFh9b
— ANI (@ANI) April 13, 2024
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की सराहना करते हुए परमेश्वर ने कहा, "एनआईए ने शानदार काम किया। उनके साथ कर्नाटक पुलिस ने भी बहुत बढ़िया काम किया है। दोनों आरोपी कर्नाटक के रहने वाले हैं और दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। मुझे बताया गया कि दोनों शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं। हमें यह देखना है कि इनका किसी अन्य एजेंसी के साथ लिंक है या नहीं। माना जा रहा है कि ये दोनों इससे पहले हुए शिवमोगा विस्फोट में भी शामिल थे। वे तीन-चार साल से फरार थे। इस घटना के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। अब जांच के बाद ही बाकी चीजों का खुलासा होगा।"
#WATCH | Tumakuru: On NIA arrested two accused in Bengaluru café blast case, Karnataka Home Minister Dr G Parameshwara says, "NIA has done a wonderful job. Our Karnataka police have done a wonderful job. Both of them hail from Karnataka. They studied together. I was told… pic.twitter.com/HU0UJDhDl8
— ANI (@ANI) April 13, 2024