{"_id":"5d0ad4e18ebc3e595a4f2f65","slug":"ramdev-says-congress-did-not-respect-yoga-so-out-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने योग का सम्मान नहीं किया, इसलिए सत्ता से बाहर हुई : रामदेव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने योग का सम्मान नहीं किया, इसलिए सत्ता से बाहर हुई : रामदेव
Thu, 20 Jun 2019 06:05 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 20 Jun 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु रामदेव ने कहा है कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने निजी तौर पर योग किया, जबकि उनके वारिसों ने उसका सम्मान नहीं किया, इसलिए सत्ता से बेदखल हो गए। साथ ही रामदेव ने कहा कि जो योग करते हैं, उन्हें ‘भगवान का सीधे आशीर्वाद’ मिलता है।
योग गुरु ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे ‘बड़े काम’ होंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने आए स्वामी रामदेव यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। योगाभ्यास में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी शामिल होंगे।
योग गुरु ने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से योग किया। इसके अलावा भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और सांसद व विधायक योगाभ्यास करते हैं। इससे योग की प्रतिष्ठा बढ़ी। उन्होंने कहा कि योग हमारी बहुत बड़ी धरोहर है और राजनीति, जाति, आस्था व धर्म के इतर सभी लोगों ने ‘राष्ट्र धर्म’ योग को अपनाया।