{"_id":"593cc35b4f1c1ba26b8b4bb2","slug":"ramdev-said-india-should-reclaim-for-pakistan-occupied-kashmir-immediately-against-terror-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव बोले- POK को भारत में जल्द शामिल करें मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामदेव बोले- POK को भारत में जल्द शामिल करें मोदी सरकार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरू बाबा रामदेव ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में जल्द शामिल करने की बात कही है। बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आ रही सारी परेशानियों की जड़ पीओके ही है इसिलए मोदी सराकर को इसके लिए जल्द ही रिक्लेम करना चाहिए। भारत को पोओके में आतंकियों के सभी कैंप्स को बर्बाद कर देना चाहिए, चाहे उसके लिए कोई भी कदम उठाना पड़े।
विज्ञापन
पाक में पनाह लिए बैठे आतंकी अजहर मसूद, हाफिज सईद पर शिकंजा कसने की मांग भी बाबा रामदेव ने उठाया। उन्होंने कहा की ये आतंकी भारत की गिरफ्त में होने चाहिए, चाहे वो फिर जिंदा हो या मरे हुए। दरअसल, घाटी में बिगड़े हालातों पर लगातार विरोध की लहर दौड़ रही है, साथ ही सेना की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रामदेव ने कहा कि कश्मीरियों की तरह सेना के जवानों के पास भी मानव अधिकार हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रामदेव ने मोतीहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी ये बात रखी।
विज्ञापन