फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Kadam claims Bal Thackeray's body was kept at Matoshree for two days, Uddhav took his thumb impression

Politics: 'दो दिन मातोश्री में रखा गया था बाल ठाकरे का शव, उद्धव ने लिया अंगूठे का निशान'; रामदास कदम का दावा

Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ramdas Kadam claims Bal Thackeray's body was kept at Matoshree for two days, Uddhav took his thumb impression
रामदास कदम। - फोटो : ani

शिवसेना नेता रामदास कदम ने दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि बालासाहेब ठाकरे का पार्थिव शरीर दो दिन तक उनके आवास मातोश्री में रखा गया था। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उनके अंगूठे का निशान भी लिया था। कदम ने पार्टी की दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे पर यह सनसनीखेज आरोप लगाया था। उसके बाद शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें यह बातें उन डॉक्टरों ने बताई थी जो उनका इलाज कर रहे थे।

विज्ञापन

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का 17 नवंबर 2012 को निधन हो गया था। पूर्व मंत्री रामदास कदम ने शुक्रवार को कहा कि मैंने दशहरे की रैली में जो बातें कहीं वह सही है। डॉक्टरों ने मुझे बताया था कि बालासाहेब ठाकरे का पार्थिव शरीर दो दिनों तक मातोश्री में रखा गया था। उन्होंने कहा, इस बारे में उद्धव ठाकरे से पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। आखिरकार अंदर क्या चल रहा था। दिवंगत ठाकरे के अंगूठे के निशान क्यों लिए गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बालासाहेब ठाकरे के निधन के बाद उनके बेटे उद्धव ने पार्टी के पुराने नेताओं को निशाना बनाया और उनका राजनीतिक कॅरिअर खत्म करने की कोशिश की।

विज्ञापन

 शिवसेना-यूबीटी का पलटवार, इस तरह का बयान विश्वासघात
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कदम के इस आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का निधन हुए वर्षों हो गए। उन्होंने कदम को बड़ा नेता बनाया। इस तरह का बयान बालासाहेब के प्रति बेइमानी है विश्वासघात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed