{"_id":"5d95ab3f8ebc3e939d46af31","slug":"ramdas-athawale-rpi-party-give-ticket-to-jailed-underworld-don-chhota-rajan-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को केंद्रीय मंत्री अठावले की पार्टी से मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को केंद्रीय मंत्री अठावले की पार्टी से मिला टिकट
Thu, 03 Oct 2019 02:01 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
दीपक निकालजे
- फोटो : Twitter
राजनीति और अंडरवर्ल्ड के बीच हमेशा से ही खींचतान का माहौल रहा है। वहीं, भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा सीट से जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई दीपक निकालजे को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है। इस बंटवारे के तहत केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली आरपीआई को छह सीटें दी गई हैं। इन छह सीटों में से एक सीट पर आरपीआई ने दीपक निकालजे को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अठावले ने बुधवार को मुंबई में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ऐसा पहली बार नहीं है कि निकालजे आरपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, इससे पहले पार्टी के टिकट पर उन्होंने मुंबई के चेंबूर से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
आरपीआई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बार दीपक निकालजे ने फलटण से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की क्योंकि वह उस इलाके से आते हैं और उनका वहां अच्छा संपर्क है। वह स्थानीय लोगों के बीच जाने माने व्यक्ति हैं।
महाराष्ट्र की अन्य पांच सीटें जहां से आरपीआई के उम्मीदवार मैदान में होंगे, वे हैं सोलापुर जिले के मालशिरस, नांदेड़ जिले के भंडारा और नयगांव, परभणी में पाथरी और मुंबई में मानखुर्द-शिवाजी नगर।