फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale claims Nitish will return to NDA Sharad Pawar praised MVA Prithviraj Chavan received threats

Politics: अठावले का दावा- NDA में लौटेंगे नीतीश; शरद पवार ने MVA को सराहा और पृथ्वीराज चव्हाण को मिली धमकी

Mon, 31 Jul 2023 06:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 31 Jul 2023 06:56 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उन्होंने महात्मा गांधी के वंश पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे की गिरफ्तारी की मांग की थी।

विज्ञापन
Ramdas Athawale claims Nitish will return to NDA Sharad Pawar praised MVA Prithviraj Chavan received threats
Maharashtra Politics - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी समय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में लौट सकते हैं। वहीं, राजनीति के दिग्गज नेता शरद पवार ने कहा कि अगर महा विकास अघाड़ी के तीनों दल कोई फैसला ले लें तो महाराष्ट्र में बड़ा परिवर्तन हो सकता है।

विज्ञापन


पहले जानते हैं अठावले ने क्या कहा
अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार पहले एनडीए का हिस्सा थे और पिछली बार बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। फिर भी उन्होंने पिछले साल भाजपा से नाता तोड़ लिया। अठावले ने विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना है।
विज्ञापन


अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्ष के गठबंधन के नाम पर आपत्ति थी। घटल दलों में इस बात पर भी मतभेद है कि इसका संयोजक और प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। मैं कल पटना में था और मुझसे नीतीश कुमार की कथित नाराजगी के बारे में पूछा गया। दरअसल, वे विपक्षी गठबंधन की बंगलूरू में हुई बैठक से जल्दी चले गए थे। मैंने कहा कि अगर वह खुश नहीं हैं, तो उन्हें मुंबई नहीं जाना चाहिए। वह पहले एनडीए के साथ थे और कभी भी हमारे पास वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अठावले ने कहा कि 'इंडिया' का मतलब 'इंट्रोडक्शन निगेटिव डेट आइडिया अलायंस' है। इसका एजेंडा 'मोदी हटाओ' है, जबकि हमारा एजेंडा देश का विकास है। मंत्री ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए किसी काम के नहीं हैं, जबकि वह महाराष्ट्र में विपक्ष के लिए किसी काम की नहीं हैं।

अब जानिए शरद पवार ने क्या कहा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) तय कर लें तो वे महाराष्ट्र में बदलाव ला सकते हैं। पवार ने याद किया कि कैसे पिछली सरकारों ने प्राचीन कला और संस्कृति, साहित्य और इतिहास के संरक्षण में मदद की थी। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे लिए वर्तमान राज्य सरकार के साथ जुड़ना मुश्किल है। अगर हम तीन (एमवीए घटक) निर्णय लेते हैं, तो बदलाव हो सकता है।

पृथ्वीराज चव्हाण को ईमेल पर मिली धमकी

इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने महात्मा गांधी के वंश पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे की गिरफ्तारी की मांग की थी।

चव्हाण के सहयोगी ने यह भी कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने बताया कि पुलिस ने रविवार को सतारा जिले के कराड शहर में एक प्राथमिकी दर्ज की। चव्हाण कराड दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।


इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने ट्वीट किया कि महात्मा गांधी और अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बावजूद भिडे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की मांग करने वाले पृथ्वीराज चव्हाण को धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि उसका भिडे से कोई लेना-देना नहीं है।



कांग्रेस विधायक ठाकुर ने जान को खतरा होने का संदेह जताया
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने सोमवार को दावा किया कि महात्मा गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए हिंदुत्व कार्यकर्ता संभाजी भिडे की आलोचना करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए राज्य का गृह विभाग जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed