फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramanujan prize after receiving which indian professor neena gupta raised the-country proud

पुरस्कार: कौन हैं प्रसिद्ध गणितज्ञ नीना गुप्ता, जो रामानुजन पुरस्कार हासिल कर बढ़ाया भारत का मान

Tue, 21 Dec 2021 08:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 21 Dec 2021 08:55 AM IST
सार

नीना गुप्ता रामानुजन पुरस्कार जीतने वाली चौथी भारतीय हैं।  नीना को विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए जारिस्की रद्दीकरण समस्या की दिशा में उनके काम के लिए डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

 

विज्ञापन
Ramanujan prize after receiving which indian professor neena gupta raised the-country proud
नीना गुप्ता, प्रसिद्ध गणितज्ञ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन स्टैटिस्टकल इंस्टीट्यूट (ISI) कोलकाता  की प्रोफेसर औरप्रसिद्ध गणितज्ञ  नीना गुप्ता को गणित के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक रामानुजन पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार पाने वाली नीना गुप्ता चौथी भारतीय हैं। नीना को विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए जारिस्की रद्दीकरण समस्या की दिशा में उनके काम के लिए डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन


नीना गुप्ता ने विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार जीता है। उन्हें एफाइन बीजीय ज्यामिति और कम्यूटेटिव बीजगणित में अच्छे काम करने और विशेष रूप से स्पेस के लिए जारिस्की रद्दीकरण समस्या को हल करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन


 क्या है रामानुजन पुरस्कार  
 गणित के क्षेत्र में रामानुजन पुरस्कार की गिनती दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में होती है। यह पुरस्कार हर साल विकासशील देशो के युवा गणितज्ञों को दिया जाता है। उनकी उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में वर्ष 2005 में इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी और तब से प्रतिवर्ष यह सिलसिला जारी है । इसे इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स रामानुजन पुरस्कार भी कहा जाता है। यह पुरस्कार इटली में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र द्वारा प्रस्तुत किया जाता है. इसके लिए फंड अल्बेल फंड के माध्यम से दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थे श्रीनिवास रामानुजन?
श्रीनिवास रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड गांव में हुआ था। उन्होंने गणित के क्षेत्र में संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण और अनंत श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एक अंग्रेज गणितज्ञ हार्डी ने उनके योगदान को सराहा था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed