फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rama Devi demanded to dismiss Lok Sabha membership of Azam Khan

विवाद-ए-आजम: रमा देवी ने की आजम खान की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग

Fri, 26 Jul 2019 12:09 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 26 Jul 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Rama Devi demanded to dismiss Lok Sabha membership of Azam Khan
आजम खान और रमा देवी - फोटो : एएनआई
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान फिर विवादों में घिर गए हैं। गुरुवार को लोकसभा में सदन की अध्यक्षता कर रही रमा देवी को लेकर आजम खान के आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद से भाजपा सांसद उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। हालांकि वह माफी मांगने की जगह सदन छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन


आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर रमा देवी ने कहा, 'आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की, हमें पता है उन्होंने जया प्रदा को लेकर क्या कहा था. उनको लोकसभा में रहने का कोई हक नहीं है। मैं स्पीकर से आजम को बाहर करने की मांग करूंगी। आजम खान को माफी मांगनी चाहिए।' 
विज्ञापन

 

अखिलेश ने कहा- भाजपा अपने शब्द वापस लें तो मैं भी अपने शब्द वापस ले लूंगा
अखिलेश यादव ने कहा, यदि कल किसी भी असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया था ... यदि भाजपा सांसद अपने शब्दों को वापस लेते हैं और अगर मैंने किसी भी असंसदीय शब्द का उपयोग किया है, तो मैं भी वापस ले लूंगा।

 


 

क्या हुआ था गुरुवार को लोकसभा में

जब तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। उस दौरान स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। आजम के इस बयान पर स्पीकर रमा देवी ने भी आपत्ति जताई और भाजपा सांसदों ने भी। इसके बाद ओम बिड़ला वापस कुर्सी पर बैठे। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए तो आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि रमा देवी उनकी बहन जैसी हैं माफी किस बात की। इस पर भाजपा सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 

आजम के बचाव में उतरे अखिलेश
सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव अपने सांसद आजम खान के बचाव में उतरे। अखिलेश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आजम खान ने कुछ आपत्तिजनक कहा। चेयर (आसन) के बारे में बात नहीं की गई है। अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा सांसदों को 'बदतमीज' कहते हुए पूछा कि भाजपा सांसद उंगली उठाने वाले कौन होते हैं। 

गलत कहा हो तो इस्तीफा दे दूंगा : आजम
आजम खान ने कहा कि वह तो मेरी बहन जैसी हैं। मैंने आज तक किसी से अभद्र लहजे में बात नहीं की है। सदन में बैठी किसी भी महिला से मैंने अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मेरा लंबा संसदीय अनुभव रहा है, ऐसे अपमानित होकर बोलने से कोई फायदा नहीं है। इतना कह कर वह सदन छोड़ कर चले गए। हालांकि भाजपा सांसदों उनके जाने के बाद भी हंगामा करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed