{"_id":"5c36312ebdec2257162fb329","slug":"ram-vilas-paswan-has-to-say-my-dear-sister-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम विलास को कहना पड़ा मेरी प्यारी बहन मायावती जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम विलास को कहना पड़ा मेरी प्यारी बहन मायावती जी
Thu, 10 Jan 2019 05:17 AM IST
संदीप भट्ट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 10 Jan 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
राम विलास पासवान
केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान आर्थिक आधार पर आरक्षण के बिल पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान पासवान ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का नाम लिया। पासवान के नाम लेने की शैली पर बसपा के नेता नंबर दो और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने सवाल उठाया। सतीश चंद्र मिश्रा ने राम विलास पासवान को टोकते कहा कि जो सदन में नहीं है, उसका आप नाम ले रहे हैं तो जरा अदब से लीजिए।
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा की प्रतिक्रिया काफी कड़ी थी। उनकी प्रतिक्रिया की तासीर पहचान कर राम विलास पासवान ने तुरंत सुधार किया। सतीश चंद्र मिश्रा ने उन्हें बहन मायावती कहने की सलाह दी और राम विलास पासवान ने इसे दुरुस्त करते हुए मायावती को मेरी प्यारी बहन मायावती कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन