फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram vilas paswan bargaining seats for ljp in bihar amit shah bjp in lok sabha election 2019 

आइए नीतीश जी 17+17+6=40 सीटों पर सहमति बनाते हैं?

Fri, 21 Dec 2018 06:22 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 21 Dec 2018 06:22 PM IST
सार

  • एनडीए का गणित: 17(भाजपा)+17(जदयू)+6(लोजपा)= 40 सीटों पर सहमति बन जाने के पूरे आसार हैं। लोजपा को एक राज्यसभा सीट का आश्वासन मिल सकता है, नीतीश भी चाहते हैं लोजपा का साथ 

विज्ञापन
ram vilas paswan bargaining seats for ljp in bihar amit shah bjp in lok sabha election 2019 
nitish and paswan

विस्तार

भाजपा के पास बिहार में अब इसके अलावा कोई चारा नहीं है। सीटों के बंटवारे में देरी करके भाजपा भी अपने खेमे में दरार का संदेश नहीं देना चाहती। पार्टी के रणनीतिकार मानकर चल रहे हैं कि इस तरह के संदेश से पार्टी को लेकर संशय की स्थिति बढ़ रही है। इससे भाजपा को नुकसान हो रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इसलिए अगले एक दो दिन में स्थिति साफ हो जाने की पूरी उम्मीद है। भाजपा सहयोगी दल जद(यू) और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के साथ सबकुछ ठीक कर लेगी।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में हैं। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी भेंट प्रस्तावित है। इस दौरान बिहार में सहयोगी दल, सीटों के बंटवारे आदि पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान भाजपा और जद(यू) दोनों अपने सहयोगी राम विलास पासवान का भी मन टटोलेंगी। एक वरिष्ठ सूत्र की माने तो अंतत: 17(भाजपा)+17(जदयू)+6(लोजपा)= 40 सीट पर सहमति बन जाने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा लोजपा को एक राज्यसभा सीट का आश्वासन मिल सकता है।
विज्ञापन


नीतीश भी चाहते हैं लोजपा का साथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और भाजपा के कोटे से बिहार सरकार में मंत्री का मानना है कि कुमार भी पासवान का साथ चाहते हैं। सूत्र का कहना है कि भाजपा, जद(यू) और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर 2019 के लोकसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटें लेकर आएंगी। यह पूछने पर कि क्या पासवान के एनडीए से अलग होने पर असर पड़ेगा तो सूत्र का कहना है कि ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ असर जरूर पड़ेगा। क्योंकि पासवान ऐसी स्थिति में कांग्रेस, राजद, जीतन राम मांझी की हम, उपेन्द्र कुशवाहा की रालोसपा के साथ चले जाएंगे। हालांकि वहां पासवान को वहां इतनी सीटें नहीं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed