{"_id":"5949477f4f1c1b56428b45b0","slug":"ram-nath-kovind-nda-s-presidential-candidate-gets-z-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार कोविंद को एनएसजी की जेड प्लस सुरक्षा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार कोविंद को एनएसजी की जेड प्लस सुरक्षा
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने राजग का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही रामनाथ कोविंद को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद कोविंद को ‘ब्लैक कैट’ कमांडो की सुरक्षा मिल गई है।
सूत्रों के मुताबिक, कोविंद के साथ अब एनएसजी के 10 से 12 सशस्त्र कमांडो के अलावा एस्कोर्ट और पायलट वाहनों का भी दस्ता रहेगा। समझा जाता है कि देश के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने तक शीर्ष सुरक्षा बल कोविंद का सुरक्षा कवच बनेंगे और देशभर के विधायकों तथा राजनेताओं से समर्थन जुटाने के दौरान उनके साथ ही रहेंगे।
एनएसजी सुरक्षा अब तक केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के अलावा कई अन्य हाई प्रोफाइल राजनेताओं को दिया जा रहा है।