फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Nath Kovind confers Shaurya Chakra to Irfan Ramzan who foiled attack of terrorists

14 साल की उम्र में आतंकी हमले को किया नाकाम, राष्ट्रपति से मिला शौर्य चक्र

Tue, 19 Mar 2019 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 Mar 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ram Nath Kovind confers Shaurya Chakra to Irfan Ramzan who foiled attack of terrorists
राष्ट्रपति से शौर्य चक्र लेते इरफान रमजान शेख - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में उन वीर जवानों को सम्मानित किया जिन्होंने देश सेवा में अपने अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया। जवानों के साथ ही राष्ट्रपति ने एक 17 साल के लड़के को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इस लड़के का नाम इरफान रमजान शेख है।

विज्ञापन


2017 में जब इरफान 14 साल के थे तब उनके घर पर तीन आतंकियों ने हमला किया था जिसे कि उन्होंने नाकाम कर दिया। 16-17 अक्तूबर को आतंकवादियों ने राजनीतिक कार्यकर्ता रमजान शेख के घर को घेर लिया था। उस समय उनके बड़े बेटे इरफान शेख ने दरवाजा खोलो तो देखा कि बरामदे में राइफल और ग्रेनेड के साथ तीन आतंकी खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इरफान ने अपने घर के ऊपर आने वाले इस संकट को भांपा और साहस का परिचय देते हुए उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। इसी बीच इरफान के पिता रमजान शेख जब घर से बाहर निकले तो आतंकवादी उनपर टूट पड़े। जिसके बाद इरफान ने अपने पिता और परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए आतंकवादियों का सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें रमजान बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उस आतंकी से भिड़ गए जिसने उनके पिता पर गोली चलाई थी। इरफान ने उस आतंकी को बुरी तरह से घायल कर दिया। जब आतंकी भागने लगे तो इरफान ने उनका पीछा किया। अपने पीछे उन्हें भागता हुआ देखकर आतंकी अपने साथी की लाश को छोड़कर वहां से भाग गए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed