Ram Mandir: सड़क, ट्रेन और प्लेन से ऐसे पहुंच सकते हैं अयोध्या, रामलला के दर्शन के लिए ऐसे करें तैयारी
अगर आप फ्लाइट से सफर करना चाहते हैं, तो सबसे नजदीक गोरखपुर एयरपोर्ट पड़ता है। संबंधित शहर से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। यहां से कार या बस के जरिए 118 किलोमीटर का सफर तय कर अयोध्या पहुंच सकते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है। 22 जनवरी को एतिहासिक कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत भाजपा का पूरा शीर्ष नेतृत्व तो मौजूद रहेगा ही, देशभर की कई जानी मानी हस्तियां भी पहुंचेंगी। इस पल का साक्षी बनने और रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी अयोध्या का रुख करने की योजना बना रहे हैं।
अगर आप भी अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि प्लेन, रेल या सड़क मार्ग से आप कैसे राम लला के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।
अगर आप फ्लाइट से सफर करना चाहते हैं, तो सबसे नजदीक गोरखपुर एयरपोर्ट पड़ता है। संबंधित शहर से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। यहां से कार या बस के जरिए 118 किलोमीटर का सफर तय कर अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ में मौजूद चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट तक की भी फ्लाइट पकड़ सकते हैं। इसके बाद अयोध्या के लिए 125 किलोमीटर की यात्रा तय करनी होगी।
इसके अलावा श्रद्धालु देशभर के विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। इसके अलावा फैजाबाद जंक्शन के लिए भी ट्रेन पकड़ सकते हैं। देश के लगभग सभी बड़े शहरों से आपको अयोध्या जंक्शन के लिए ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसें 24 घंटे चलती हैं। ये बसें यूपी के अलग-अलग शहरों से आसानी से अयोध्या पहुंचा देती हैं। लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर और दिल्ली से आसानी से बसों के जरिए अयोध्या पहुंचा जा सकता है।