फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram mandir pran pratishtha aiims include central hospitals in delhi announce half day opposition reaction

'हे राम, हे राम': 22 जनवरी को एम्स समेत दिल्ली के केंद्रीय अस्पतालों में हाफ डे, विपक्ष ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 21 Jan 2024 02:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

एम्स के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक ही अस्पताल में काम होगा। हालांकि सभी आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। इस पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी आलोचना की है।

विज्ञापन
ram mandir pran pratishtha aiims include central hospitals in delhi announce half day opposition reaction
एम्स दिल्ली

विस्तार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया है। जिस पर विपक्ष ने हैरानी जताते हुए इस फैसले की आलोचना की है। केंद्र सरकार ने बीते दिनों 22 जनवरी के दिन सभी केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया था। अब एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


विपक्ष ने की आलोचना
एम्स के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक ही अस्पताल में काम होगा। हालांकि सभी आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। इस पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी आलोचना की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि 'हैलो इंसानों, कृप्या 22 जनवरी को दो बजे के बाद मेडिकल इमरजेंसी में मत जाएइगा क्योंकि इसके बाद एम्स मर्यादा पुरुषोत्तम राम के स्वागत के लिए बंद रहेगा।' प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि हैरानी की बात है कि क्या भगवान राम भी उनके स्वागत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बंद रखने का समर्थन करते? हे राम, हे राम!
विज्ञापन

 

प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा 'राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी इस सूची में शामिल हो गया है। वे सभी जो कहते हैं कि इसमें बड़ी बात क्या है, मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि आप इन अस्पतालों द्वारा दी जाने वाली ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को देखें और जानें कि कैसे दूर-दराज के शहरों से लोग उपचार पाने के लिए कुछ घंटों के लिए नहीं बल्कि कई  दिनों तक कतार में लगे रहते हैं।'


कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मरीजों के लिए यह तुगलकी फरमान मौत बनकर मंडराएगा...फैसला अमानवीय है। ऐसे फैसले तो भगवान राम को भी स्वीकार नहीं होंगे। एक डॉक्टर भी अपने सामने मौत के मुंह में जाते मरीज को ढाई बजने तक इंतजार करने को नहीं कह सकता। फैसले को वापस लिया जाना चाहिए, निंदनीय।' 

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारों ने छुट्टी का एलान किया है। वहीं सात राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की बिक्री नहीं होगी और ड्राई डे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed