{"_id":"5c18c8a5bdec2257022f8a0f","slug":"ram-mandir-issue-raised-in-bjp-parliamentary-party-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संसदीय दल की बैठक में उठा राम मंदिर मुद्दा, राजनाथ बोले- धैर्य रखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा संसदीय दल की बैठक में उठा राम मंदिर मुद्दा, राजनाथ बोले- धैर्य रखें
Tue, 18 Dec 2018 04:01 PM IST
अजय सिंह
भाषा
भाषा
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 18 Dec 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में मंगलवार को राम मंदिर का मुद्दा उठा और कुछ सांसदों ने पूछा कि मंदिर का निर्माण कब होगा । इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि सभी ऐसा चाहते हैं और धैर्य रखें। भाजपा सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से सांसद रवीन्द्र कुशवाहा और हरिनारायण राजभर एवं कुछ अन्य सांसदों ने इस विषय को तब उठाया जब गृह मंत्री पार्टी सांसदों को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद नहीं थे । सूत्रों ने बताया कि सिंह ने सांसदों से कहा कि यह सभी की इच्छा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और वे धैर्य रखें । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कुछ हिन्दुवादी संगठन राम मंदिर के जल्द निर्माण की वकालत कर रहे हैं । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इसके लिये कानून बनाने पर जोर दिया है ।
हालांकि भाजपा का मानना है कि राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए लेकिन उसने इस उद्देश्य के लिये कानून लाने पर उसने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि विपक्ष में ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समान हो । उन्होंने पार्टी सांसदों से 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के लिये काम करने को कहा । भाषा दीपक माधव