{"_id":"6530002f6564ddad42002ed3","slug":"ram-mandir-great-news-for-ram-devotees-now-foreign-devotees-will-also-be-able-to-donate-for-ram-temple-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब विदेशी भक्त भी राम मंदिर के लिए दे सकेंगे दान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Mandir: रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब विदेशी भक्त भी राम मंदिर के लिए दे सकेंगे दान
Wed, 18 Oct 2023 09:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:26 PM IST
सार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर को 'विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010' के अंतर्गत स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए गृह मंत्रालय ने मान्यता प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेशों में बसे अनिवासी भारतीय या अन्य राम भक्त भी अब अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दान कर सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से अपेक्षित एफसीआरए अनुमति मिल गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से दिल्ली के संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक बैंक खाता खोला गया है जिसमें सभी भक्त ऑनलाइन दान कर सकेंगे। एफसीआरए लाइसेंस न मिलने के कारण अब तक विदेशी राम भक्त दान नहीं कर पा रहे थे, जिसके कारण उनके मन में गहरी निराशा थी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर को 'विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010' के अंतर्गत स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए गृह मंत्रालय ने मान्यता प्रदान कर दी है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष शाखा के अलावा किसी अन्य खाते में डाली गई रकम को दान के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, स्वैच्छिक योगदान के लिए भारतीय स्टेट बैंक की 11 संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001, स्थित मुख्य शाखा के अंतर्गत बैंक खाता संख्या 42162875158 में ही आर्थिक सहयोग स्वीकार किया जाएगा। बैंक खाते का आईएफएससी कोड (IFSC Code) SBIN0000691 और SWIFT CODE- SBININBB104 है। ट्रस्ट का अनुरोध है कि विदेशी राम भक्त केवल इसी खाते में अपनी समर्पण राशि प्रदान करें।