{"_id":"661cf2e9e24a8e1d120a66c9","slug":"ram-devotees-should-avoid-coming-to-ayodhya-on-ram-navami-temple-trust-appeals-for-online-darshan-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami: 'रामनवमी पर अयोध्या आने से बचें राम भक्त', मंदिर ट्रस्ट ने की ऑनलाइन दर्शन करने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Navami: 'रामनवमी पर अयोध्या आने से बचें राम भक्त', मंदिर ट्रस्ट ने की ऑनलाइन दर्शन करने की अपील
Mon, 15 Apr 2024 03:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:05 PM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े विश्व हिंदू परिषद के नेता शरद शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि मंगला आरती के बाद 3:30 बजे से अभिषेक-श्रृंगार और अन्य कार्यक्रम चलते रहेंगे। दर्शनों की व्यवस्था रात 11 बजे तक चलती रहेगी। इसके साथ-साथ भक्तों को दर्शन भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Ramlala
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम भक्तों से अपील की है कि वे रामनवमी के अवसर पर अयोध्या आने से बचें। रामनवमी पर अयोध्या में होने वाली पूजा-आरती के सभी कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ मोबाइल, टीवी और जगह-जगह पर लगने वाली बड़ी-बड़ी स्क्रीनों पर लिया जा सकेगा। ट्रस्ट की अपील है कि लोग रामनवमी पर अनावश्यक भीड़भाड़ में आने से बचें और भगवान के ऑनलाइन दर्शन करें। बाद में सही समय पर कम भीड़ होने पर अयोध्या पहुंचे और सीधे दर्शन करें।
विज्ञापन
अनुमान है कि अयोध्या में भगवान राम के नए विग्रह के नए मंदिर में विराजमान होने के कारण इस वर्ष रामनवमी पर पूरे देश से भारी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच सकते हैं। इससे छोटे से शहर अयोध्या की वर्तमान व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो सकती है। यही कारण है कि भीड़ कम करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को इस तरह की अपील जारी करनी पड़ी है। इस बार भी ट्रस्ट का अनुमान है कि कम से कम पांच लाख के करीब लोग रामनवमी पर अयोध्या पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
दर्शन का समय
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े विश्व हिंदू परिषद के नेता शरद शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि मंगला आरती के बाद 3:30 बजे से अभिषेक-श्रृंगार और अन्य कार्यक्रम चलते रहेंगे। दर्शनों की व्यवस्था रात 11 बजे तक चलती रहेगी। इसके साथ-साथ भक्तों को दर्शन भी जारी रहेगा। लेकिन बीच-बीच में रामलला की सेवा के लिए कुछ समय के लिए दर्शन बंद किए जाएंगे। इस दौरान राम भक्तों से शांति बनाए रखने, अपने मन में भगवान का ध्यान करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
पास, विशेष दर्शन रद्द
उन्होंने कहा कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 16 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक मंदिर में किसी विशेष दर्शन या पास को रद्द कर दिया गया है। मंदिर के आसपास भक्तों के रहने और नित्य प्रतिदिन की आवश्यकताओं की सभी व्यवस्था की गई है। किसी को कोई असुविधा न हो, इसलिए भक्तों से कम संख्या में आने का अनुरोध किया गया है।