फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakshabandhan special trains will run from Delhi to UP-Bihar, waiting list holders will get confirmed tickets

Special Trains: दिल्ली से UP-बिहार के लिए चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, वेटिंग वालों को ऐसे मिलेगा कंफर्म टिकट

Fri, 01 Aug 2025 02:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Aug 2025 02:53 PM IST
सार

रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेगुलर गाड़ियों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की भी प्लानिंग की जा रही है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो पहले बुकिंग नहीं करवा पाए है या जिनका टिकट वेटिंग में है।

विज्ञापन
Rakshabandhan special trains will run from Delhi to UP-Bihar, waiting list holders will get confirmed tickets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राखी और 15 अगस्त की छुट्टियों में अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और अन्य पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकतर नियमित चलने वाली ट्रेनों की सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। ऐसे में उत्तर रेलवे की यह पहल हजारों यात्रियों को राहत दे सकती है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर बढ़ती यात्रियों की डिमांड को देखते हुए रूट प्लानिंग की जा रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इन्हीं क्षेत्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेगुलर गाड़ियों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की भी प्लानिंग की जा रही है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो पहले बुकिंग नहीं करवा पाए है या जिनका टिकट वेटिंग में है। रक्षाबंधन बड़ा त्योहार है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस दिन ट्रेनों में अकेले यात्रा करती हैं, इसलिए हमारी कोशिश है कि उन्हें पूरी सुरक्षा व सहयोग मिले। इसलिए स्टेशनों और ट्रेनों में मेरी सहेली टीम विशेष रुप से मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन के अंदर तक, महिला आरपीएफ जवानों की तैनाती की जा रही है। वहीं ऑपरेशन मेरी सहेली को और ज्यादा सक्रिय किया गया है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षाकर्मी महिला यात्रियों से संवाद करेंगी, उनकी समस्याएं सुनेंगी व उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने का प्रयास करेंगी। इससे महिलाएं सुरक्षित व सुखद सफर का अनुभव करेंगी।


रक्षाबंधन के इस त्योहार के दौरान स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त आरपीएफ जवानों व रेल सेवकों की तैनाती की जा रही है। स्टेशन पर विशेष निगरानी के तहत सभी प्लेटफार्म व ट्रेन बोर्डिंग एरिया पर चौकसी रखी जाएगी, जिससे अव्यवस्था या किसी तरह की घटना की स्थिति न उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed