फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakesh Jhunjhunwala's Akasa Airlines get Noc from Ministry of Civil Aviation

देश को मिली नई विमानन कंपनी : राकेश झुनझुनवाला की आकाशा एयरलाइन को सरकार की मंजूरी, चार दिन पहले पीएम से मिले थे

Mon, 11 Oct 2021 07:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 11 Oct 2021 07:33 PM IST
सार

बड़े निवेशकों में शुमार राकेश झुनझुनवाला अगले साल तक देश में नई विमानन कंपनी शुरू करने जा रहे हैं। आकाशा एयरलाइन नाम से इस कंपनी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सोमवार को मंजूरी भी मिल गई।

विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala's Akasa Airlines get Noc from Ministry of Civil Aviation
छह अक्तूबर को राकेश झुनझुनवाला ने पत्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़े निवेशकों में शुमार राकेश झुनझुनवाला अगले साल तक देश में नई विमानन कंपनी शुरू करने जा रहे हैं। आकाशा एयरलाइन नाम से इस कंपनी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सोमवार को मंजूरी भी मिल गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी। चार दिन पहले यानी छह अक्तूबर को ही झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो भी साझा की थी।   
विज्ञापन


कंपनी ने सस्ते और आरामदायक यात्रा का वादा किया
आकाशा एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, 'भारतीय एयरस्पेस की कठिन प्रतियोगिता के बीच आकाशा एयरलाइन ने प्रवेश किया है। हम नए इनोवेशन के साथ आ रहे हैं। यात्रियों को सस्ता टिकट मिलेगा और आरामदायक सफर होगी।' 
विज्ञापन


40% हिस्सेदारी झुनझुनवाला के पास होगी
राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के बादशाह कहे जाते हैं। वह ऐसे समय नई एयरलाइन की शुरूआत कर रहे हैं, जब ज्यादातर विमानन कंपनियां घाटे में चल रहीं हैं। बताया जाता है कि इसके लिए उन्होंने कई निजी विमानन कंपनियों के बड़े अफसरों के साथ बैठक की है। इसके अलावा वह कई बड़े विशेषज्ञों से राय भी ले रहे हैं। आकाशा एयरलाइन ने यात्रियों को नए अंदाज में सफर कराने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि उनके विमान छोटे से छोटे एयरपोर्ट पर भी आसानी से उतर सकेंगे। ब्लूमबर्ग को पिछले दिनों दिए साक्षात्कार में झुनझुनवाला ने कहा था कि वह आकाशा में 40% हिस्सेदारी रखेंगे। इस कंपनी के पास अगले चार वर्षो में 180 सीट क्षमता वाले 70 विमान होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed