{"_id":"5c616828bdec22736f4a8213","slug":"rajyawardhan-singh-rathore-attacks-rahul-gandhi-via-twitter-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यवर्द्धन का राहुल पर निशाना, आपको भारतीय सेना के बारे में कुछ नहीं पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यवर्द्धन का राहुल पर निशाना, आपको भारतीय सेना के बारे में कुछ नहीं पता
Mon, 11 Feb 2019 05:48 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Rajyawardhan Singh Rathore
केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडिल से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक वीडियो शेयर करते हुए नसीहत दी है। राफेल सौदे पर राहुल गांधी के आरोपों के दौरान सेना के लिए प्रयोग किए गए शब्दों पर उन्होंने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
क्या @RahulGandhi से कोई भी उम्मीद की जा सकती है? pic.twitter.com/mgR0Tn6m16
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) February 10, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने वीडियो में कहा कि राहुल गांधी जी! आपको भारतीय सेना के बारे में कुछ नहीं पता। हम तो यहां संसद में हैं, लेकिन दिल्ली में बैठकर आप जो प्रेस कांफ्रेंस-प्रेस कांफ्रेंस खेलते हैं, उसमें आपने भारतीय सेना का और शहीदों का अपमान किया है।
उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो दिखाते हुए कहा कि आपने(राहुल गांधी ने) यह कहा कि प्लेन क्रैश में सैनिक मर रहे हैं। यह आप शहीदों के लिए, सैनिकों के लिए बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आपको सेलिब्रेटी और सैनिकों में फर्क तो पता ही होगा। फिर डिक्शनरी दिखाकर उन्होंने इसका फर्क समझाया। उनके ट्विटर एकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को सोमवार दोपहर बाद तक करीब सवा लाख लोग देख चुके हैं।