फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Updates JDS BJP coalition Kupendra Reddy congress meeting in Maharashtra

RS Updates: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात से दाखिल किया नामांकन, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा ने भी भरा पर्चा

Thu, 15 Feb 2024 05:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Feb 2024 05:10 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में राज्य में जो घटनाक्रम हुआ है, उसे देखते हुए एक बैठक बुलाई गई है। कल भी इसपर एक बैठक बुलाई गई थी। फिलहाल हमारी बैठक हो रही है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Updates JDS BJP coalition Kupendra Reddy congress meeting in Maharashtra
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक जनता दल (सेक्यूलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि पार्टी ने एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने का फैसला लिया है। कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा-जेडीएस गठबंधन की तरफ से कुपेंद्र रेड्डी को चुना गया है। 
विज्ञापन


जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा, 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेता और भाजपा के राज्य नेता एक साथ शामिल हुए हैं। हमने एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने का फैसला किया है। जेडीएस-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी को दोनों पार्टियों की तरफ से चुना गया है। हम वोट बर्बाद नहीं करना चाहते थे, इसी वजह से केंद्र से हमें उम्मीदवार खड़ा करने की सलाह दी गई है। इसलिए हमने कुपेंद्र रेड्डी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से इन नेताओं ने किया नामांकन दाखिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एयरपोर्ट पहुंचे थे। नड्डा यहां से सीधे गांधीनगर पहुंचे और यहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, कर्नाटक से भाजपा उम्मीदवार नारायणा ने बंगलूरू में अपना नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी राज्य सभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार चुन्नीलाल गरासिया ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। अशोक चव्हाण ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जयंतसिंह सलामसिंह परमार और मयंक नायक ने गुजरात से अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की बैठक के बाद चंद्रकांत हंडोरे दाखिल करेंगे नामांकन
महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में राज्य में जो घटनाक्रम हुआ है, उसे देखते हुए एक बैठक बुलाई गई है। कल भी इसपर एक बैठक बुलाई गई थी। फिलहाल हमारी बैठक हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट विधान भवन स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद ही कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed