फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha productivity plunges to 37.60% during 3rd week of Winter Session

निलंबन पर शोर का असर: शीत सत्र के तीसरे सप्ताह में राज्यसभा में नहीं हो सका काम, उत्पादकता घटकर 37 फीसदी हुई

Sun, 19 Dec 2021 06:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 19 Dec 2021 06:26 PM IST
सार

निरंतर हंगामे के कारण राज्यसभा के चालू सत्र के पहले तीन सप्ताहों में कुल कामकाज 46.70 फीसदी रहा। राज्यसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Rajya Sabha productivity plunges to 37.60% during 3rd week of Winter Session
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा FILE PHOTO - फोटो : राज्यसभा

विस्तार

राज्यसभा के 12 विपक्षी सदस्यों के निलंबन को लेकर बार-बार हंगामे व स्थगन के कारण चालू शीत सत्र के तीसरे सप्ताह में सदन की उत्पादकता घटकर 37.60 फीसदी पर आ गई है। 

विज्ञापन

 

निरंतर हंगामे के कारण राज्यसभा के चालू सत्र के पहले तीन सप्ताहों में कुल कामकाज 46.70 फीसदी रहा। राज्यसभा सचिवालय के अनुसार चालू सत्र के पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्यसभा की उत्पादकता क्रमशः 49.70 प्रतिशत और 52.50 प्रतिशत थी। तीसरे सप्ताह के दौरान, 27 घंटे 11 मिनट के कुल निर्धारित बैठक के समय में, सदन केवल 10 घंटे 14 मिनट के लिए कार्य कर सका, 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर व्यवधानों और जबरन स्थगन के कारण उपलब्ध समय का 62.40 फीसदी खो दिया। 

विज्ञापन


तीसरे सप्ताह के दौरान प्रश्नकाल के लिए उपलब्ध समय का केवल 11.40 फीसदी उपयोग किया गया, जबकि 62.70 फीसदी समय सरकार के विधायी कार्य पर खर्च किया गया। कुल 6 घंटे 25 मिनट की चर्चा के बाद सप्ताह के दौरान तीन विधेयक पारित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह के दौरान कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट पर अल्पावधि चर्चा अनिर्णायक रही। इस पर सोमवार को फिर चर्चा शुरू हो सकती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चल रहे शीतकालीन सत्र के पहले तीन हफ्तों की 15 बैठकों के दौरान, सदन ने छह बैठकों के लिए प्रतिदिन एक घंटे से भी कम समय तक कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed