फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Polls: JP Nadda will go to Rajya Sabha from Gujarat, Ashok Chavan also got ticket

Rajya Sabha Polls: जेपी नड्डा गुजरात से जाएंगे राज्यसभा, अशोक चव्हाण को भी मिला टिकट

Wed, 14 Feb 2024 04:07 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:07 PM IST
सार

राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में आज सात नाम की घोषणा की गई है। चार लोगों को गुजरात से और तीन लोगों को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया गया है। गुजरात से राज्यसभा जाने वालों में जगत प्रकाश नड्डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया,  मयंक भाई नायक और जसवंतसिंह सलामसिंह परमार शामिल हैं...

विज्ञापन
Rajya Sabha Polls: JP Nadda will go to Rajya Sabha from Gujarat, Ashok Chavan also got ticket
Rajya Sabha Polls - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी ने गुजरात से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। पहले इस बात की चर्चा चल रही थी कि पार्टी उन्हें हिमाचल प्रदेश से लोकसभा में चुनाव मैदान में उतार सकती है। लेकिन जेपी नड्डा ने चुनावी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए स्वयं इस बात का खंडन कर दिया था। वहीं दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भी राज्यसभा का टिकट दे दिया गया है वे महाराष्ट्र से राज्यसभा पहुंचेंगे।

विज्ञापन

राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में आज सात नाम की घोषणा की गई है। चार लोगों को गुजरात से और तीन लोगों को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया गया है। गुजरात से राज्यसभा जाने वालों में जगत प्रकाश नड्डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया,  मयंक भाई नायक और जसवंतसिंह सलामसिंह परमार शामिल हैं। वहीं, महाराष्ट्र से राज्यसभा का टिकट पाने वालों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के अलावा मेधा कुलकर्णी और डॉ अजीत गोपचड़े का नाम शामिल है।

विज्ञापन

पहली सूची में 14 लोगों का नाम शामिल किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का नाम शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची के माध्यम से भाजपा ने सामाजिक समीकरण और जातिगत आधारों को साधने का काम किया है। समाज के पिछड़े दलित और अन्य वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह समान रूप से सभी के लिए कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्ग उसके लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ गुजरात और महाराष्ट्र से भी सभी वर्गों को शामिल करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed