फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha polls Congress appoints Mallikarjun Kharge as the observer for Maharashtra Pawan Kumar Bansal & TS Singhdeo appointed for Rajasthan Bhupesh Baghel Rajeev Shukla for Haryana

Rajya Sabha polls:  कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया, इन्हें भी दी गई जिम्मेदारी

Sun, 05 Jun 2022 06:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Jun 2022 06:53 PM IST
सार

पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Rajya Sabha polls Congress appoints Mallikarjun Kharge as the observer for Maharashtra Pawan Kumar Bansal & TS Singhdeo appointed for Rajasthan Bhupesh Baghel Rajeev Shukla for Haryana
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उसके उम्मीदवार हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव जीतें। ऐसा इसलिए किया गय है, क्योंकि भाजपा हरियाणा और राजस्थान में निर्दलीय उम्मीदवारों का भी समर्थन कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव अजय माकन हरियाणा से पार्टी के उम्मीदवार हैं, जहां दो सीट खाली हुई हैं। कांग्रेस और भाजपा को एक-एक सीट मिलने की संभावना है, लेकिन भाजपा ने निर्दलीय के रूप में मीडिया कारोबारी कार्तिकेय शर्मा का समर्थन किया है। शर्मा, विनोद शर्मा के बेटे और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के दामाद हैं। दोनों को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को सीट जीतने के लिए 31 मतों की जरूरत है और उसके पास इतने ही विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्रॉस वोटिंग होने की स्थिति में फायदा उठा सकती है।राजस्थान की चार राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार- रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस को जहां दो सीट मिलनी तय है, वहीं तिवारी की तीसरी सीट जीतने के लिए उसे 15 और मतों की जरूरत होगी। भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है और दूसरी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया है।

महाराष्ट्र में, शिवसेना और भाजपा के बीच राज्यसभा की छठी सीट के लिए मुकाबला होगा क्योंकि सात उम्मीदवारों - सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के चार और भाजपा के तीन उम्मीदवार- में से, किसी ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन वापस नहीं लिया। कांग्रेस ने कर्नाटक में एक और उम्मीदवार मंसूर अली खान को भी मैदान में उतारा है, जहां चार सीट के लिए 10 जून को चुनाव होना है। जयराम रमेश कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस राजस्थान में तीन सीट और भाजपा अपनी एक सीट की उम्मीद कर रही है तथा चौथी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा का समर्थन कर रही है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस बीच, राजस्थान के लगभग 70 कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव से पहले उदयपुर के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं क्योंकि पार्टी को विपक्षी भाजपा की ओर से खरीद-फरोख्त का डर है।

राज्य विधानसभा में अपने 108 विधायकों के साथ कांग्रेस दो सीट आसानी से जीत सकती है। दो सीट जीतने के बाद, पार्टी के पास 26 अतिरिक्त मत होंगे यानी कि तीसरी सीट जीतने के लिए आवश्यक 41 से 15 कम। दूसरी ओर, भाजपा के पास राज्य विधानसभा में 71 विधायक हैं और वह एक सीट आसानी से जीत सकती है जिसके बाद उसके पास 30 अतिरिक्त मत बचेंगे।


कांग्रेस ने हरियाणा के अपने विधायकों को भी पार्टी शासित छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक रिसॉर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। राज्यसभा की 57 रिक्तियों में से अब तक 11 राज्यों में 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चार राज्यों-महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक की 16 सीट के लिए चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed