फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajya sabha MP amar singh may join BJP

भाजपा में शामिल हो सकते हैं अमर सिंह, कहा- मेरा जीवन अब पीएम मोदी को समर्पित

Mon, 30 Jul 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
rajya sabha MP amar singh may join BJP
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल अमर सिंह कल लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भगवा रंग का कुर्ता पहना हुआ था। तभी से माना जा रहा था कि वह भाजपा में जा सकते हैं। यह अटकले तब और ज्यादा तेज हो गईं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह को विशेष तवज्जों दी।   
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने भाषण में अमर सिंह का जिक्र किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यहां अमर सिंह बैठे हैं यह तो सारी हिस्ट्री निकाल देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में हुए एक और अन्य कार्यक्रम में अमर सिंह दिखाई दिए।
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि अब उनका समाजवादी पार्टी से कुछ भी लेना देना नहीं है। अब उनका जीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्पित है। लखनऊ में जब मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किए गए, तो अमर सिंह ने कहा, मेरा जीवन अब पीएम मोदी के लिए समर्पित है। अब मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मीडिया रिपोर्ट से कहा जा रहा है कि भाजपा अमर सिंह का इस्तेमाल यूपी में निवेश लाने के लिए कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमर सिंह इससे पहले भी कई बार सीएम योगी से मुलाकात कर चुके हैं। अमर सिंह खुद भी कह चुके हैं कि उन्हें भाजपा में शामिल होने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो उन्हें इस पार्टी से कोई न्योता मिला है और न ही उन्होंने शामिल होने की कोई इच्छा जाहिर की है। कार्यक्रम के बाद भी पीएम मोदी ने सभागार में अमर सिंह से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed