फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha: M Venkaiah Naidu called a meeting of various party leaders

कोरोना वायरस: लोकसभा से वित्त विधेयक बिना चर्चा के पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Mon, 23 Mar 2020 03:32 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 23 Mar 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha: M Venkaiah Naidu called a meeting of various party leaders
लोकसभा में पीएम मोदी और राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के कारण बजट सत्र की शेष अवधि को तय करने के लिए आज उच्च सदन में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक की। इस दौरान वित्त विधेयक लोकसभा से बिना चर्चा के पारित कर दिया गया है। जल्द ही इस विधेयक को राज्यसभा से भी पारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि राज्यसभा को भी जल्द बंद करने का एलान किया जा सकता है।

संसद ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू तथा सुकमा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

संसद ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू तथा छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को नक्सली हमले में शहीद हुए 17 सुरक्षाकर्मियों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शहीद दिवस की चर्चा की।

विज्ञापन


भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान फांसी पर लटकाया गया था। इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अध्यक्ष ने सदन को गत 21 मार्च को छत्तीसगढ के सुकमा में पुलिस दल पर माओवादियों के हमले में 17 जवानों के शहीद होने और 15 जवानों के घायल होने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने कुछ पल का मौन रखकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू तथा सुकमा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed