फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajpath ›   Rajya sabha election, veterans including sharad Pawar, Harivansh, Scindia are to be selected surely

राज्यसभा चुनाव: हरिवंश, सिंधिया सहित कई दिग्गजों का चुना जाना तय, 55 सीटों के लिए नामांकन समाप्त

Sat, 14 Mar 2020 12:56 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Mar 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rajya sabha election, veterans including sharad Pawar, Harivansh, Scindia are to be selected surely
राज्यसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को होने वाले मतदान के लिए नामांकन शुक्रवार को समाप्त हो गया। उच्च सदन के चुनाव को लेकर सियासी दल राज्यों से केंद्र तक सियासी गुणा भाग में जुटे हैं। भाजपा ने सहयोगी पार्टी के रामदास आठवले को छोड़कर पार्टी के वर्चस्व वाली सभी सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने कुमारी सैलजा और मोतीलाल वोरा जैसे वरिष्ठ नेता का टिकट काटकर दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा है। इस चुनाव में दिग्विजय सिंह, शरद पवार, बिहार से हरिवंश नारायण सिंह, मप्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गजों का चुना जाना तय है।
विज्ञापन


इस चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिंधिया पर सबकी नजरें टिकी हैं। उन्होंने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, निवर्तमान राज्यसभा सदस्य प्रभात झा व अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं, बिहार में भाजपा ने वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर की जगह उनके बेटे विवेक ठाकुर को टिकट दिया। हिमाचल से इंदु गोस्वामी और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में शिव सेना ने युवा चेहरे के रूप में प्रियंका चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने गुजरात से शक्तिसिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। मप्र से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ से फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को टिकट दिया है। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के सभी चारों प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।

26 को मतदान और उसी शाम को परिणाम

55 सीटों में महाराष्ट्र की 7, ओडिशा की 4, तमिलनाडु 6, पश्चिम बंगाल 5, आंध्र प्रदेश 4, तेलंगाना 2, असम 3, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 2, गुजरात 4, हरियाणा 2, राजस्थान 3, मध्यप्रदेश 3 व मणिपुर, मेघालय और हिमाचल की एक-एक सीटों के लिए नामांकन भरा गया।

16 मार्च तक नामांकन पत्र की जांच और 18 मार्च को नाम वापसी का आखिरी दिन है। 17 राज्यों की इन सीटों पर 26 मार्च को शाम 5 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना और शाम को नतीजे घोषित होंगे।
 

अभी 55 में से 15 सीट भाजपा के पास

राज्यसभा में खाली होने वाली 55 सीटों में अभी भाजपा के पास 15, कांग्रेस के पास 13, एआईएडीएमके के पास 4, जेडीयू के पास 3, जबकि बीजेडी के पास 2 सीटें हैं। शेष सीटें अन्य दलों के पास हैं।

महाराष्ट्र, बिहार सहित कई राज्यों में निर्विरोध चुना जाना तय

महाराष्ट्र, बिहार व आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में सात, बिहार में पांच, जबकि आंध्र प्रदेश से 4 सीटों पर उच्च सदन के लिए मतदान होना है।

महाराष्ट्र में प्रियंका चतुर्वेदी, एनसीपी से फौजिया खान, कांग्रेस से राजीव सातव और भाजपा के डॉ भागवत कराड के अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले व भाजपा से उदयनराजे भोसले चुनाव मैदान में हैं।

उधर बिहार में पांच में से तीन राजग और दो सीटों पर राजद की जीत पक्की है। पहले ये पांचों सीटें राजग के पास थी। वहीं आंध्र प्रदेश में चार सीटों पर चुनाव में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पक्की है, क्योंकि 175 सदस्यीय विधानसभा में उनके 151 सदस्य हैं।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने खेला दांव

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में उतरकर सबको चौंका दिया है। माना जा रहा है कि यह साफतौर पर सत्ताधारी दल के कांग्रेस और वाम दल के साझा उम्मीदवार को पटखनी देने की चाल है। दिनेश बजाज ने नामांकन का समय समाप्त होने के ठीक पहले अपना पर्चा दाखिल किया।

इससे पहले दिन में टीएमसी की ओर से अर्पिता घोष और मौसम नूर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के दो और प्रत्याशियों ने 11 मार्च को पर्चा दाखिल किया था।


 

हरिवंश समेत सभी तीन एनडीए नेताओं ने बिहरा से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

बिहार से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए एनडीए के सभी तीनों उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इनमें जदयू से उम्मीदवार राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मौजूदा सांसद रामनाथ ठाकुर और भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने विधानसभा सचिवालय में पर्चा दाखिल किया।

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को पहली बार राज्यसभा का टिकट दिया है। सीपी ठाकुर का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। नामांकन के दौरान बिहर के सीएम नितीश कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मौजूद थे।

 26 मार्च को 17 प्रदेशों की 55 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार नामांकन का अंतिम दिन था। बिहार से पांच सीटें अगले महीने खाली हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed