फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Election Congress meeting in maharashta shivsena ubt mla aditya thackeray statement

Maharashtra: 'राज्यसभा के लिए हमें उद्धव-शरद पवार गुट का समर्थन', कांग्रेस का दावा; आदित्य ठाकरे ने कही ये बात

Thu, 15 Feb 2024 12:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Feb 2024 12:48 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने बताया कि हर जगह माहौल अच्छा है। लोग शिवसेना और उद्धव ठाकरे के साथ हैं। उनकी कोशिश है कि दिल्ली के सामने झुकने वालों को वह सत्ता में आने नहीं देंगे।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election Congress meeting in maharashta shivsena ubt mla aditya thackeray statement
नाना पटोले, आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पार्टी नेताओं के साथ आज विधान भवन स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे। कांग्रेस की बैठक को लेकर नाना पटोले ने बताया कि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि पार्टी के नेता इसमें शामिल नहीं होने वाले हैं, जो कि सच नहीं है। 
विज्ञापन


बैठक को लेकर क्या बोले नाना पटोले
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, 'कल से लोनावला में हमारा दो दिन का सत्र है और विधायक वहां से चले जाएंगे। कुछ विधायक व्यक्तिगत कारणों की वजह से आज बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। ये सब हमें वास्तविक मुद्दों किसान आंदोलन और बेरोजगारी से भटकाने के लिए किया जा रहा है। सभी कांग्रेस नेता एकसाथ हैं और आगे भी रहेंगे। हमारे राज्यसभा उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे को शरद पवार और उद्धव ठाकरे गुट से समर्थन मिलेगा। उन्हें हमारी गठबंधन पार्टियां समाजवादी पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी और अन्य पार्टियों से भी समर्थन मिलेगा। ये सभी हमारे उम्मीदवार को जीताने में मदद करेंगे।' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


जनता हमारे साथ: आदित्य ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, 'हर जगह माहौल अच्छा है। लोग शिवसेना और उद्धव ठाकरे के साथ हैं। ईमानदार लोग उद्धव ठाकरे के साथ हैं। मैं कहीं कोई प्रयास नहीं कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारी कोशिश है कि दिल्ली के सामने झुकने वालों को हम सत्ता में आने नहीं देंगे। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां अस्थिरता है। हम महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार देना चाहते हैं।' 


राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नामांकन पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, 'अशोक चव्हाण कल आए और उन्हें 24 घंटों के भीतर राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया गया। अब मिलिंद देवड़ा और नकली शिवसेना के साथ क्या संबंध है?' उन्होंने आगे कहा कि यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे की बड़ी नाकामी है कि वह अपने ही लोगों को उम्मीदवार नहीं बना सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed