फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha election: BJP raised Congress candidate Naranbhai J Rathwa nomination issue

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पर भाजपा ने जताई आपत्ति, लिखा पत्र

Tue, 13 Mar 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha election: BJP raised Congress candidate Naranbhai J Rathwa nomination issue

राज्यसभा चुनाव के लिए गुजरात में कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण भाई राठवा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति जताई है।  

विज्ञापन


नामांकन के दौरान राठवा के कागजातों में गड़बड़ी की सूचना पाई गई है। जिस पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है जिसमें बताया गया कि कैसे तमाम नियमों को दरकिनार कर उनके नामांकन को सफल बनाया गया। इसके साथ ही पत्र में पूरे मामले की जांच के लिए भी कहा गया है। 
 


वहीं भाजपा की आपत्ति पर राठवा  ने कहा कि 'मैंने सोचा था कि मेरा नामांकन आसानी से दाखिल हो जाएगा। क्योंकि नामांकन के लिए जरूरी कागजातों को मैंने जमा कर दिया था। लेकिन भाजपा के सीनियर नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी के सामने मेरा नामांकन रोकने की कोशिश की लेकिन 6 घंटों के बाद मेरा नामांकन स्वीकृत कर लिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की चार लोकसभा सीटों के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या छह हो गई है। हालांकि विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा और कांग्रेस दोनों को दो-दो सीटें ही मिल सकती हैं। 


बता दें कि राज्यसभा के लिए 23 मार्च को चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस सहित आज कई दिग्गज नेताओं ने विभिन्न राज्यों से अपना नामांकन दाखिल किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जहां उत्तर प्रदेश से, वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने मध्यप्रदेश से, बिहार से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपना नामांकन दाखिल किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed