फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha djourned for 15 minutes after smoke detected in Shiv Pratap and Parshottam Rupala mics

राज्यसभा में भाजपा के दो सांसदों के माइक से निकला धुआं, रोकनी पड़ी सदन की कार्यवाही

Mon, 29 Jul 2019 01:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Jul 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha djourned for 15 minutes after smoke detected in Shiv Pratap and Parshottam Rupala mics
संसद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राज्यसभा की कार्यवाही आज (सोमवार) शुरू होने के कुछ ही देर बार स्थगित करनी पड़ी। भाजपा के दो सांसद शिव प्रताप शुक्ला और पुरुषोत्तम रुपाला के माइक से धुआं निकलने की वजह से राज्यसभा की कार्रवाई 15 मिनट तक रोकनी पड़ी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और राज्यसभा शिव प्रताप शुक्ला और पुरुषोत्तम रुपाला के माइक में शार्ट सर्किट हुआ। जिसके कारण राज्यसभा को 15 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा, 'मैं कहता हूं कि इसका संज्ञान लेकर व्यवस्था दुरुस्त करें।'
विज्ञापन


सभापति ने सदस्यों से कहा कि वे दहशत में न आएं और वहां से हट जाएं। दोनों सांसद अपनी सीट से उठकर दूसरी जगह चले गए। कई राज्यसभा सांसद उस सीट के करीब पहुंच गए जिस सीट के वोटिंग पैनल के तार से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति ने सीट के करीब जा रहे सदस्यों से वहां एकत्र न होने के लिए कहा। उन्होंने राज्यसभा के कर्मियों से समस्या का हल निकालने को कहा और 11 बज कर 10 मिनट पर बैठक को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि राज्यसभा की कार्यवाही 15 मिनट के स्थगन के बाद फिर से शुरू हो गई। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed