फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Deputy Chairman Election: BK Hariprasad Vs Harivansh

राज्यसभा उपसभापति चुनाव : हरिवंश Vs हरिप्रसाद, जानिए इन उम्मीदवारों का परिचय

Wed, 08 Aug 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: BK Hariprasad Vs Harivansh

राज्यसभा के अगले उपसभापति के लिए 9 अगस्त को चुनाव होना है। एनडीए ने उपसभापति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान सोमवार को ही कर दिया था तो आज कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। एनडीए गठबंधन ने जेडीयू के सांसद हरिवंश को अपना उम्मीदवार घोषित किया तो कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद का नाम आगे कर दिया है। जानिए कौन हैं उपसभापति पद के ये दावेदार?

विज्ञापन


बीके हरिप्रसाद का जन्म 29 जुलाई 1954 को कर्नाटक में हुआ था। 1991 में शादी के बंधन में बंधे प्रसाद की एक बेटी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई बंगलूरू से पूरी की है। 1972 में वो कांग्रेस के सदस्य बने। 2006 में वो कांग्रेस के महासचिव बने और अबतक इस पद पर बरकरार हैं।
विज्ञापन


साल 1990 में वो पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए और वर्तमान वो संसद के इस ऊपरी सदन के सदस्य हैं। वो कांग्रेस की कई अन्य समितियों और सेवा दल के प्रमुख पदों पर रहे हैं। वहीं वो कांग्रेस की सरकार के दौरान भी कई समितियों के प्रमुख पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बिहार के प्रतिष्ठित अखबार प्रभात खबर के पूर्व संपादक रहे हरिवंश जेडीयू के महासचिव है। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले हरिवंश आठ अगस्त को अपना नामंकन भर सकते हैं। हरिवंश ढाई दशक से अधिक समय तक प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे है। बीजेपी हरिवंश को उम्मीदवार बनाकर कई राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिताबदियारा गांव में 30 जून, 1956 को जन्मे हरिवंश को जेपी आंदोलन से काफी प्रभावित माने जाते हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए और पत्रकारिता में डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले हरिवंश ने अपने कैरियर की शुरुआत टाइम्स समूह से की थी।


दिल्ली से लेकर पटना तक मीडिया में नीतीश कुमार की बेहतर छवि बनाने में हरिवंश का बड़ा योगदान है। हरिवंश राजपूत जाति से आते हैं। एनडीए हरिवंश के सहारे बिहार में राजपूत वोट बैंक को अपना ओर खींचने की कोशिश में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed