फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Chairman Venkaiah Naidu surveyed two sessions of the Upper House

राज्यसभा के दोनों सत्रों में अन्नाद्रमुक के सांसद विजय कुमार ने पूछे सबसे अधिक सवाल

Wed, 15 Jan 2020 05:32 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Jan 2020 05:32 AM IST
सार

  • राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने उच्च सदन के दो सत्रों का सर्वे कराया
  • भाजपा के हरनाथ सिंह यादव और टीएमसी के शांतनु सेन भी रहे सक्रिय
  • कुल 660 प्रश्नों में एक चौथाई सवाल महज सात फीसदी सांसदों ने पूछे
  • अन्नाद्रमुक की शशिकला सबसे अधिक सवाल पूछने वाली महिला सांसद

विज्ञापन
Rajya Sabha Chairman Venkaiah Naidu surveyed two sessions of the Upper House
शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा - फोटो : एएनआई

विस्तार

अन्नाद्रमुक सांसद ए विजय कुमार ने राज्यसभा के दोनों सत्रों में सबसे अधिक सवाल पूछे हैं तो भाजपा के हरनाथ सिंह यादव और तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन भी राज्यसभा के सबसे सक्रिय सदस्य हैं। सदस्यों की सक्रियता बढ़ाने के लिए सभापति वेंकैया नायडू द्वारा उच्च सदन के दोनों सत्रों में कराए गए सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बाद अब सभापति ने राज्यसभा में भी प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों की भागेदारी बढ़ाने का फैसला किया है। इसी दिशा में तारांकित प्रश्नों को लेकर कराए गए सर्वे के मुताबिक अन्नाद्रमुक सांसद ए विजय कुमार ने इस दौरान सबसे अधिक 13 सवाल पूछे। वहीं हरनाथ सिंह यादव ने 11 और डॉ. शांतनु सेन ने 10 सवाल पूछे।
विज्ञापन


वहीं नौ प्रश्न पूछ कर टीआरएस के डॉ. बंदा प्रकाश चौथे नंबर पर रहे। भाजपा सांसद रामनाथ ठाकुर, अमर सिंह साबले और डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने 9-9 सवाल पूछे। कांग्रेस से सबसे अधिक आठ प्रश्न डॉ. एल हनुमंथैया ने पूछे। वहीं अन्नाद्रमुक की शशिकला पुष्पा सात सवालों के साथ सबसे अधिक सवाल पूछने वाली महिला सांसद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीत सत्र में 80 सांसदों ने एक भी प्रश्न नहीं पूछा

शीत सत्र यानी 250वें सत्र में 80 सांसदों ने एक भी प्रश्न नहीं पूछा। इस दौरान कुल 19 दिन काम हुआ और 146 यानी 65 फीसदी सदस्यों ने सवाल पूछे। इसमें टीएमसी के डॉ. शांतनु सेन ने सात और विजय कुमार ने छह प्रश्न पूछे।

226 सांसदों का विश्लेषण

सर्वे में सभापति और 13 केंद्रीय मंत्रियों को छोड़कर शेष 226 सांसदों की भागीदारी का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि 249वें सत्र में 25 दिन काम हुआ जिसमें 177 यानी 75 फीसदी सदस्यों ने सवाल पूछे। 49 सदस्य ने एक भी प्रश्न नहीं किया। इस सत्र में विजय कुमार ने सर्वाधिक सात सवाल पूछे।

हर दिन 200 नोटिस, स्वीकार सिर्फ 15

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार उन्हें तारांकित सवाल पूछने के लिए हर दिन लगभग 200 नोटिस मिलते हैं। लेकिन इनमें लॉटरी द्वारा 25 को चुना जाता है और फिर उनमें से सिर्फ 15 को तारांकित सवालों के रूप में स्वीकार किया जाता है। शेष अतारांकित प्रश्नों की श्रेणी में रखे जाते हैं। एक सदस्य को प्रतिदिन सिर्फ सात प्रश्नों का नोटिस देने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed